ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मिठौरा में ब्लॉक स्तरीय संवाद एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों से सीडीओ ने किया संवाद

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा में स्थित सभागार में शुक्रवार को महराजगंज पहल अभियान के क्रम में विभिन्न विभागों के अंतर्र समन्वय से बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा गैर – सरकारी संगठनों के सहयोग से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों के साथ ब्लॉक स्तरीय संवाद एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्य आयोजन किया गया । जिसमें हेल्प डेस्क के माध्यम से योजना से वंचित पात्र निराश्रित बच्चों का फॉर्म भरवाया गया । साथ ही बच्चों से संवाद भी किया गया । इसके साथ ही ऐसे बच्चों के अभिभावकों को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न लाभपरक योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।

ताकि सरकार की मंशा को धरातल पर शत – प्रतिशत साकार रूप दिया जा सके । इस कार्यक्रम में उपस्थित निराश्रित बच्चों को तथा उनके संबंधित अभिभावकों को हेल्प डेस्क के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोविड – 19 महामारी के कारण अपने माता – पिता दोनों अथवा उनमें से किसी एक को खोने वाले बच्चों को उनके भरण – पोषण,शिक्षा,चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु रूपया 4 हजार प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है । जो उनके 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक जारी रहेगी । इसके अलावा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ( सामान्य ) के तहत आने वाले बच्चों को 2500 रूपया प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है । इतना ही नहीं विषम परिस्थितियों से मुक्त कराए गए बच्चों को भी इतनी हो धनराशि प्रतिमाह प्रदान की जा रही है ।इस अवसर पर सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ वर्तमान में 184 संबंधित पात्र निराश्रित बच्चों को मिल रहा है । साथ ही जो भी पात्र अभी तक किसी कारणवश आर्थिक सहायता,आवास,पेंशन,खाद्यान्न या अन्य लाभ से वंचित हैं । उन्हें शीघ्र ही वह लाभ प्रदान किया जाए । साथ ही ऐसे बच्चों को सरकार की अन्य संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से आच्छादित किया जाय । जिससे कि निराश्रित बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और उनका सर्वांगीण विकास हो सके ।

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तन्मय पाण्डेय,बीडीओ मिठौरा राहुल सागर,एडीओ कोआपरेटिव मिठौरा आशीष कुमार सिंह,एपीओ गिरिजेन्दु पटेल,सीएम फेलो चंद्रजीत वरुण,हेल्प डेस्क पर जेंडर स्पेशलिस्ट महिला कल्याण विभाग महराजगंज संजा देवी,बाल विकास विभाग मिठौरा से मुख्य सेविका शिल्पी सिंह,अंकिता गुप्ता,निधि नायक, प्रोवेशन ऑफिस महराजगंज से अजय कुमार,सोशल वर्कर संजू यादव,टीए रविशंकर पासवान,निशांत तिवारी,कपिल गुप्ता,संजय कुमार गुप्त सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!