ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना स्तर पर ही शिकायतों के समाधान पर दिया जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आमजन ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।एसपी ने सभी फरियादियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।थाना स्तर पर हो शिकायतों का निस्तारण

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। इसका उद्देश्य है कि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए थाना छोड़कर पुलिस कार्यालय न आना पड़े।उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण वहीं से सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के लिए न हो, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। पीड़ित को न्याय मिले और वह संतुष्ट होकर लौटे, यह सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित थानों को अग्रसारित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर गुरुवार को जनसुनवाई जारी रहेगी और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!