प्रधानों ने सदर विधायक का किया स्वागत

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का विकास खण्ड मिठौरा के प्रधानों ने स्वागत किया है। इसी क्रम में गुरुवार को मिठौरा ब्लॉक के प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय उर्फ संजय पाण्डेय का जोरदार स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों के प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन सरकार ने दूरदर्शी निर्णय लेते हुए प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे गांवों में चल रही विकास योजनाएं बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी तथा जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, आवास, शौचालय तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रशासकों से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता , प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने भी सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उग्रसेन सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी,भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णगोपाल जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह,प्रधान संघ के ब्लाक प्रतिनिध रघुनाथ पटेल, सच्चिदानंद मौर्य, श्यामानंद, करुणेश वर्मा,पिंटू निगम,गुड़िया देवी,कृष्णानंद,गिरिजेश गुप्ता,अनिल मद्धेशिया,बृहस्पति यादव, राजदेव प्रजापति, मुन्नी पटेल,उमेश साहनी,एपीओ ग्रीजेंदु पटेल, एडीओ पंचायत कौशल किशोर, एडीओ कॉपरेटिव आशीष सिंह,ग्राम सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा, सत्यम चौधरी सहित तमाम ग्राम प्रधान और समस्त ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




