बाल अपचारी को लिया संरक्षण में

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को सिन्दुरिया थानाध्यक्ष श्री विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 15.07.2026 को थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना स्थानीय पर पंजीकृत बीएनएस की धारा 281, 105 से संबंधित एक बाल अपचारी को बड़हरामीर से संरक्षण में लिया गया। संरक्षण में लिए जाने के उपरांत बाल अपचारी को नियमानुसार आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के माध्यम से अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया।
संरक्षण में लेने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामानुज सिंह यादव, का. कृष्ण कुमार मौर्य एवं का. अभिमन्यु खरवार शामिल रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




