भाजपा कार्यकर्ता के पुत्र का असामयिक निधन, घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता का दुख मेरा दुख है

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को सदर विधान सभा के विजयपुर स्थित भाजपा सेक्टर प्रमुख एवं कार्यकर्ता राजू विश्वकर्मा के आवास पहुंचकर उनके सुपुत्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव साथ रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पंकज चौधरी ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता का दुख मेरा दुख है। भाजपा एक परिवार है और परिवार के किसी सदस्य पर आई पीड़ा हम सभी की पीड़ा होती है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
उन्होंने कुछ समय तक परिजनों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।




