एक गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू ) के अनुपालन में थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनवल निवासी 29 वर्षीय इन्द्रजीत पुत्र प्रेम चौधरी को उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार, हे.का. बृजेश यादव, का. आदर्श सिंह एवं का. सौरभ दुबे की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायायलय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2) एम एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
प्रमोद कुमार मौर्य




