ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

किसान 24 दिनों से बैठे हैं धरने पर , नहीं पहुंचे जिम्मेदार

धरने में प्रतिदिन बड़ती जा रही है संख्या, मांगे पूरी न होने से बड़ता जा रहा है आक्रोश,   पनियरा के तेंदूअहिया में चल रहा है धरना 

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)।अपनी मांगों को लेकर पनियरा के ग्राम सभा तेंदूअहिया में 24 दिनों से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले‌ जिलाध्यक्ष राम अशीष के नेतृत्व में किसान गांव में ही धरने पर बैठे हुए हैं।

जिलाध्यक्ष राम अशीष ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि मामले का निस्तारण होना तो दूर की बात है अभी तक कोई जिम्मेदार धरने स्थल पर पहुंच कर मामले को पूरी तरह से समझने का प्रयास ही नही किया गया जिससे धरने में बैठे लोगों का आक्रोश दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है ।

उन्होंने ने बताया कि 1984 व 1996 में ग्राम तेंदूअहिया की परती भूमि का कृषि पट्टा लगभग 37 किसानों को आवंटित किया गया था । किसानों का आरोप है कि कुछ लोगो द्वारा फर्जी अभिलेख , पावर ऑफ अटॉर्नी व अन्य दस्तावेजो के माध्यम से भूमि पर कब्जा कर लिया । उक्त मामले में अनेकों बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई । जांच के नाम पर वर्षों से मामले को लंबित रखा गया है जबकि उक्त मामले गंभीरता पूर्वक जिम्मेदार अधिकारी से जांच करा कर किसानों को न्याय देने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए थी ।

उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि विवादित भूमि से कब्जा हटा कर वास्तविक पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया जाए। धरने में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन के मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर सतीश चन्द्र ओझा , हरिश्चंद्र पांडये , जगदीश निषाद , राजेन्द्र सिंह सहित कई दर्जन किसान धरने पर बैठ कर न्याय की आस लगाए बैठे हैं ।

औसाफ आलम खां सोनू

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!