महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

डीएम ने किया अराजी सुबाइन तटबंध का निरीक्षण

अधिशासी अभियंता को दिये आवश्यक निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा जनपद में आगामी मानसून के दृष्टिगत आज तहसील नौतनवा क्षेत्र स्थित अराजी सुबाइन तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ निरोधक कार्यों एवं तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अराजी सुबाइन के दाएं एवं बाएं तटबंध का अवलोकन करते हुए संचालित बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने बताया कि नदी के ठोकर स्थलों पर वायर क्रेट में बोल्डर भरकर स्लोप संरक्षण का कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त तटबंधों पर स्थापित रेगुलेटरों की मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त स्लोपों के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून प्रारंभ होने से पूर्व सभी बाढ़ निरोधक एवं तटबंध संरक्षण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि तटबंधों पर रैट होल, रेन कट, दरार, कटान संभावित स्थलों एवं अन्य कमजोर बिंदुओं का तत्काल सर्वेक्षण कर उनकी प्रभावी मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षाकाल में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यक सामग्री जैसे बोल्डर, बालू की बोरियां, वायर क्रेट एवं अन्य आपदा राहत संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती तथा आपातकालीन कार्ययोजना को अद्यतन रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बाढ़ निरोधक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से प्रगति की सतत समीक्षा की जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!