स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा परिसर स्थित में बीआरसी से बुधवार को स्कूल चलो अभियान की बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी। रैली को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता और बीईओ आनंद कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश कराना था।उक्त रैली में प्राथमिक विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली मिठौरा और भागाटार स्थित मुख्य सड़कों पर बच्चों को जागरूक करने वाली नारों के साथ आगे बढ़ रही थी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक बच्चे अच्छी तरस से शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़े। ताकि उनका भविष्य उजालामय रहे। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि नए सत्र में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई है। सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं।
इस दौरान एआरपी. राम भवन,विनोद यादव, वेदप्रकाश, शैलेंद्र नायक, जितेंद्र सिंह, ऋषि गौतम, वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश पटेल, विनोद कुमार,सर्वेश कुमार, अश्वनी पटेल, दिलीप मणि पांडेय, प्रवेश पांडेय, संतोष पांडेय,कमलेश पटेल, कमरूज्जमा, राजेंद्र गुप्ता, विनोद प्रजापति, अरविन्द आग्रहरी, रत्नेश पटेल, खागेंद्र गुप्ता, अनुराग, पंकज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




