भाजपा के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का महराजगंज में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के महराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। जनपद की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे जिले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
जनपद की सीमा करतारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद परतावल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। वहीं सेमरा टोल प्लाजा पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। नगर के सक्सेना तिराहे पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर भी क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा, समर्पण और अनुशासन के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महराजगंज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा हर बूथ तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि संगठन को एक अनुभवी और कुशल नेतृत्व मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले में भाजपा ने सफलता हासिल की है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश पटेल, वेद शुक्ला, ओम प्रकाश जायसवाल, आनंद शंकर वर्मा, विवेक गुप्ता, उदय राज यादव, राम हरख गुप्ता, चेयरमैन संतोष जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, सतीश मधेशिया, पूर्व चेयरमैन अरुण जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पांडेय, फरीदा ईरम, सरोज पांडेय, जिला महामंत्री राजेश यादव, मधुर सिंह, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, मानवेंद्र सिंह, मानवेंद्र द्विवेदी, कुर्सेड अंसारी, डॉ. आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, महिला मोर्चा की सुमित्रा भारती, कमलेश जायसवाल, वंदना तिवारी, डॉ. सूरज सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और भाजपा कार्यालय परिसर “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारोंसे गूंजता रहा।




