ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

1 जुलाई से महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मैनुअल टेस्ट समाप्त, एडीटीसी में होगी स्वचालित ड्राइविंग परीक्षा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा केवल कुशल एवं दक्ष चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की दिशा में परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब जनपद महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाली पारंपरिक मैनुअल ड्राइविंग परीक्षा समाप्त कर दी गई है। इसके स्थान पर 1 जुलाई 2026 से अधिकृत प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) में आधुनिक एवं मानकीकृत प्रणाली के माध्यम से ड्राइविंग कौशल का परीक्षण किया जाएगा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में मैसर्स ए.के. ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा स्थापित प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र (Accredited Driver Training Centre-ADTC) को ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों की ड्राइविंग क्षमता का परीक्षण कराने के लिए अधिकृत किया गया है। यह केंद्र खसरा संख्या-343, चौपरिया, वैष्णवी टीवीएस के पीछे, आनंदनगर रोड, महराजगंज स्थित है।

उन्होंने बताया कि अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मैनुअल टेस्ट की व्यवस्था लागू थी, लेकिन 1 जुलाई 2026 से इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी आवेदकों की ड्राइविंग क्षमता का मूल्यांकन एडीटीसी में निर्धारित मानकों के अनुसार आधुनिक प्रणाली से किया जाएगा।

परिवहन विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से ड्राइविंग परीक्षण अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित होगा। इससे केवल वे ही अभ्यर्थी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे, जिनकी वाहन संचालन क्षमता निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी। विभाग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने ड्राइविंग लाइसेंस के इच्छुक सभी आवेदकों से अपील की है कि वे 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली नई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एडीटीसी में अपना ड्राइविंग परीक्षण कराएं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और प्रशिक्षित चालकों को ही लाइसेंस उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!