जीरो डोजर इंप्लीमेंटेशन प्रशिक्षण का किया आयोजन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर के सभागार में चिकित्साधीक्षक डा. के. पी. सिंह की अध्यक्षता में जीरो डोजर इंप्लीमेंटेशन प्रशिक्षण (बीआरटी ) आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने वैक्सीन के महत्व के बारे में , उत्तर प्रदेश खासकर हमारे जिले कुल कितनी तरह की वैक्सीन लगाई जाती है , सत्र पर कितनी तरह की वैक्सीन भेजी जाती है , कितनी बीमारियों से बचाव किया जाता है तथा वे बीमारियां कितनी खतरनाक हैं इस पर पूरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में कुछ परिवार ऐसे है जो अपने बच्चों को किन्हीं न किन्ही कारणों से टीका नहीं लगवाते है या पूर्ण टीकाकरण नहीं कराते हैं तो ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले अन्य विभाग जैसे पंचायती राज ,शिक्षा विभाग , आईसीडीएस विभाग की मदद से ऐसे परिवारों को समझाकर उन्हे प्रेरित कर टीकाकरण कराना है ।
डॉक्टर के. पी. सिंह ने अन्य विभाग के अधिकारियों से अपील किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में विशेष रुचि लेकर क्षेत्र के वीएबी परिवारों में बच्चों को टीकाकृत कराने में अपना पूर्ण सहयोग करें । जिससे हम मातृ मृत्यु तथा शिशु मृत्यु को कम कर सकें । आज की बैठक में 10 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के बारे में तथा 28 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो के बारे में बताया गया ।
इस अवसर पर मनोरमा पटेल,रागिनी चौधरी , फूलवासी , मीरा मौर्या , मानवेंद्र वरुण , बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह , लवली वर्मा , आदित्य प्रताप सिंह, मुन्ना कुमार एवं आफ़ताब आलम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
प्रमोद कुमार मौर्य




