105 मामलों में मौके पर 5 का निस्तारण

आनन्दनगर ,महराजगंज।(न्यूज पैच)। तहसील स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य बिकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की समस्याओं को लेकर कुल 105 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई।
शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही 5 शिकायतों का निस्तारण कर शेष 100 शिकायतो को अविलंब निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के आये 105 शिकायतों में, शिक्षा स्वास्थ्य विकास,विजली, थाना,चकवन्दी एवं जमीन के मामले छाये रहे। जिसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह भर के अन्दर शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाकर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित कराकर शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट किया जाय और सम्बंधित विभागों से निस्तारित करायें गये शिकायत को तहसील कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय।
इस दौरान ,तहसीलदार मजिस्ट्रेट वशिष्ठ वर्मा, अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार भारतीय सहित विभिन्न व्लाकों के खंड विकास अधिकारी,एडिओ पंचायत सहित तहसील स्तरीय अन्य विभागों के अधिकारी, एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रवि श्रीवास्तव
ये भी पढ़े




