महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मां दुर्गा मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, पंकज चौधरी ने किया श्रमदान और पौधरोपण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश से ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,संतोष सिंह,अमरनाथ पटेल, त्रिभुवन पटेल, राजेंद्र पटेल, आकाश श्रीवास्तव,सानंदन पटेल, कमलेश जायसवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!