चलती ई रिक्शा का निकला पहिया, तीन घायल

सिन्दुरिया।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर स्थित खलिहान के पास करमही से सवारी भरकर आ रहे चलती ई रिक्शा का पहिया निकल गया एयर ई रिक्शा पलट गया। इससे ई रिक्शा में चालक सहित तीन सवारी घायल हो गया।सूचना पर पहुंची सिन्दुरिया थाने के पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के मऊपाकड़ महराजगंज निवासी मइया लाल शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे करमही से सवारी लेकर सिन्दुरिया आ रहा था। अभी वह हरिहरपुर स्थित खलिहान के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान चलती ई रिक्शा का पहिया निकल गया, जिससे सड़क पर ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रिक्शा चालक 50 वर्षीय मइया लाल, बासपार निवासी 35 वर्षीया सरिता एवं रामपुर निवासी 60 वर्षीया सुनकेशा घायल हो गयी ।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
प्रमोद कुमार मौर्य




