महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सिन्दुरिया पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर शाम को एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण में मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय कुमार, हे.का. मनीष सिंह, का. अभिषेक यादव, का. कृष्ण कुमार मौर्य, का. शशिकांत खरवार एवं म.का. शिवांगी गुप्ता की टीम ने बुधवार की शाम को थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भेड़िया निवासी वारंटी 22 वर्षीय संजय पुत्र बनारसी को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेन्दा द्वारा बीएनएस की धारा 85, 352 एवं 3 / 4 डी. पी. एक्ट के तहत एनबीडब्लू (गैर-जमानती वारंट) जारी किया गया था।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!