नवागत बीएसए को पुष्पगुच्छ देकर शिक्षक संगठन ने किया स्वागत,बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति को लेकर हुई चर्चा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह का जनपद मे कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा अभिनंदन किया गया ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बीएसए को बुके ,मोमेंटो और शाल देकर स्वागत किया गया ।जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट किया ।
बीएसए द्वारा सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मिल कर आपसी सहयोग से बेसिक शिक्षा परिवार महराजगंज को आगे ले जाने का कार्य करेंगे ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली ,जिला संयुक्तमंत्री अखिलेश पाठक, तहसील प्रभारी निचलौल नवीन शुक्ला,अध्यक्ष मिठौरा विजय यादव, मंत्री घुघली मनोज वर्मा, मंत्री मिठौरा चंद्रभूषण पटेल, मंत्री सिसवा धीरज शाही,कृष्णदेव, संजय वर्मा, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नवनीत पटेल,सुजीत यादव,दशरथ कुमार आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
संगठन ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा महराजगंज श्री अबरार आलम से भी मुलाकात किया तथा महंगाई भत्ता के अंतर एरियर (58% से 60%) के शीघ्र भुगतान के संबंध में चर्चा किया और एक दिन के वेतन कटौती के एरियर भुगतान के संबंध में वार्ता किया । वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि डी ए एरियर बिल सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सुधार के लिए भेज दिया गया है शीघ्र उसका भुगतान कर दिया जाएगा तथा एक दिन के वेतन कटौती सहित सभी एरियर को ससमय जांच करके भुगतान कर दिया जाएगा ।




