कार्यकाल बढ़ने पर प्रधानों ने विधायक को किया सम्मानित

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित करके सिसवा विधायक एवं सभापति पंचायती राज उत्तर प्रदेश सरकार प्रेम सागर पटेल को सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मिठौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्त ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिसवा विधायक और सभापति पंचायती राज उत्तर प्रदेश सरकार प्रेम सागर पटेल ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गो की हितैसी है। सरकार की योजनाए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना यूपी सरकार का लक्ष्य है। प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्त ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ग्राम प्रधानों के हित मे जो फैसला लिया है वह किसी सरकार ने आज तक नही किया।
अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 को को समाप्त हो रहा था। उत्तर प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। प्रशासक के तौर पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई।ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधान प्रशासक की भूमिका निभाएंगे । खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, सच्चिदानंद मौर्य, पिंटू गुप्ता, चन्द्रमणि, कृष्णकांत, नागेंद्र कुमार, गिरजेश गुप्ता, सत्येंद्र गौतम आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
प्रमोद मौर्य




