लापता मासूम को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा गांव से एक महिला ने सिन्दुरिया पुलिस को सूचना दी कि गुरुवार की दोपहर 11 बजे से उनका चार वर्षीय मासूम बेटा लापता हो गया है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को ही करीब 3 बजे तक 4 वर्षीय मासूम को बरामद कर लिया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि रिमझिम पत्नी धर्मवीर निवासी मंसूरगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर ने गुरुवार को करीब 11 बजे टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी कि उनका 4 वर्षीय बेटा ऋषभ लापता हो गया है। महिला पीड़िता की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम लगाकर मासूम को खोजने की कवायद तेज कर दी गयी।
गुरुवार को ही 3 बजे के सिन्दुरिया – निचलौल मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से 4 वर्षीय ऋषभ को बरामद कर लिया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। ऋषभ को बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या एवं हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।
प्रमोद मौर्य




