महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा एवं सहमति के अनुसार ही सुनिश्चित की जाए नियुक्ति की कार्यवाही

महराजगंज।(न्यूज पैच)। तहसील निचलौल के नजारत अनुभाग में कार्यरत नियमित चपरासी स्व० नन्दलाल के निधन के उपरांत अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संवेदनशीलता एवं सख्ती के साथ सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि तत्काल मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा एवं सहमति के अनुसार ही नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रार्थिनी सोना देवी पत्नी स्व० नन्दलाल निवासी ग्राम पनेवा पनेई, थाना कोतवाली, तहसील सदर, जनपद महराजगंज द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उनके पति स्व० नन्दलाल का निधन दिनांक 02 जनवरी 2026 को हो गया था। परिवार में पांच पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र अमित कुमार एवं दूसरे पुत्र अविनाश कुमार का विवाह हो चुका है। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि बड़ा पुत्र एवं उसकी पत्नी उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं तथा अलग निवास करते हैं।

प्रार्थिनी ने अपने तीसरे पुत्र अभिषेक कुमार गौतम को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने हेतु पूर्ण सहमति व्यक्त की। साथ ही अन्य पुत्र अविनाश कुमार, अमिताभ कुमार एवं आदित्य कुमार ने भी इस पर सहमति प्रदान की। प्रार्थिनी ने यह भी अवगत कराया कि उनके भरण-पोषण, देखभाल तथा परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन अभिषेक कुमार गौतम द्वारा किया जाएगा।

प्रकरण की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आरोपित पुत्र को कड़ी चेतावनी देते हुए परिवार के प्रति जिम्मेदार एवं मर्यादित व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां–बाप की सेवा सभी संतानों का फर्ज है और इसके बदले किसी प्रकार की अपेक्षा करना अमानवीय और घृणित है। माँ–बाप औलाद को सभी दिक्कतों को सहते हुए पाल–पोष कर बड़ा करते हैं और बड़े होने पर औलादों का ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है। कहा कि नियुक्ति की कार्यवाही मृतक की पत्नी की इच्छानुसार ही होगा। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित किया कि मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा के अनुरूप नियुक्ति संबंधी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराई जाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराएं।

सुनील कुमार श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!