मेरे सपनों का भारत सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
युवा भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम के नोडल रहे जीआईसी के प्रिंसिपल राकेश कुमार मेघानी

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। स्थानीय राजकीय इण्टर कॉलेज पनियरा में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी में राजकीय पनियरा का सुशील प्रथम, संतलाल इण्टर कालेज देवीपुर से श्याम सुंदर द्वितीय,दल सिंगार से अंजना सिंह तृतीय चित्रकला में माडल इण्टर कॉलेज कुवाचप से अदिति प्रथम,पनियरा इंटर कॉलेज मन्नान खां विद्यालय से वंदना प्रजापति द्वितीय,राजकीय इण्टर कालेज पनियरा की गरिमा तृतीय, भाषण में मॉडल इण्टर कॉलेज कुवाचप खुशबू प्रथम, पनियरा इंटर कालेज मन्नान खां विद्यालय की सोफिया द्वितीय, तमेश्वर मल्ल इंटर कॉलेज सोहास का अभिषेक चौरसिया तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बेसिक से चित्रकला में श्रेया,रागिनी पूजा सिंह,अंश, शिवम मौर्या क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव, ने किया। मुख्य अतिथि प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह रहे। उन्होंने अपने कर कमलों से प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार की कड़ी में विज्ञान क्लब से अनुष्का,सुमन कुमारी व संजय शुक्ला को इसरों में जाने के उपलक्ष में पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति ,पूर्व मंडल अध्यक्ष पनियरा रूपेश कुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह,शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्षअब्बास अली ,पार्षद राकेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार यादव, अयूब अंसारी उपस्थित रहे।
संचालन आजाद प्रजापति व अरविंद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक प्रधानाचार्य राकेश कुमार मेघानी ने अंत में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




