महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

250केएल डीजल व 200 केएल पेट्रोल के सापेक्ष जनपद मे 929केएल डीजल व 632केएल पेट्रोल उपलब्ध, डीएसओ ने की अपील सयंम बनाए नागरिक, अफवाहो से रहे दूर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। फ्यूल को लेकर मची उहापोह पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद महराजगंज में डीजल एवं पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पों पर ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।

सामान्य दिनों में जनपद में प्रतिदिन लगभग 250 किलो लीटर डीजल एवं 200 किलो लीटर पेट्रोल की मांग एवं खपत रहती है। वर्तमान समय में जनपद के पेट्रोल पम्पों पर 929 किलो लीटर डीजल तथा 632 किलो लीटर पेट्रोल उपलब्ध है। कुछ भ्रामक अफवाहों के कारण आमजन द्वारा असामान्य एवं आवश्यकता से अधिक खरीददारी किये जाने से दैनिक मांग बढ़कर 371 किलो लीटर डीजल एवं 210 किलो लीटर पेट्रोल तक पहुंच गई है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि ईंधन की आपूर्ति निरंतर जारी है तथा भविष्य में भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अतः जनसामान्य से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल आवश्यकता के अनुसार ही डीजल एवं पेट्रोल की खरीद करें। अनावश्यक खरीददारी एवं अवैध भंडारण से कृत्रिम संकट उत्पन्न होने की संभावना रहती है। यदि किसी व्यक्ति के पास डीजल अथवा पेट्रोल का अनधिकृत भंडारण पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से सहयोग एवं संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि जनपद में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित होती रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

Aryan Srivastava

Aryan Srivastava एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्तमान में News Patch के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसमें उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूज़ मैनेजमेंट तक हर स्तर पर अपनी दक्षता साबित की है। अपने करियर के दौरान Aryan ने राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ विकसित की है। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। वे हमेशा तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और दर्शकों तक सही और संतुलित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला संवाददाता के रूप में, Aryan अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को जमीनी स्तर से कवर करते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। Aryan का मानना है कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!