गैंगरेप मामले में मुकदमा दर्ज , सभी आरोपी गिरफ्तार
प्रेमी से मिलने के चक्कर मे घटित हुआ मामला

गांगी बाजार, महराजगंज।( न्यूज पैच )। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों एक नाबालिक युवती से असलहे के बल पर हुए गैंगरेप के मामले में शक्ति मोहन अवस्थी के दिशा निर्देशन में पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है साथ ही घटना में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तीनों मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है ।
पुलिस द्वारा घटना के खुलासे में बताया गया कि पीड़िता की उम्र लगभग 16 है जो मनीष पुत्र संदीप निवासी चेहरी जनपद महराजगंज से पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था । 18 मई की रात्रि में लगभग 11 बजे मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए एक बगीचे में बुलाया था । प्रेमी व प्रेमिका के मिलने के दौरान बगीचे में ही गांव के दो अन्य युवकों ने देख लिया था और घर पर बात को बताने की धमकी देकर बारी – बारी से दोनो युवकों ने भी दुष्कर्म किया दुष्कर्म के दौरान प्रेमी मनीष द्वारा कोई विरोध नही किया गया । मनीष ने पूर्व में विडिओकालिंग के दौरान चोरी – छिपे अश्लील वीडियो बनाया था ।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने पर मजबूर किया था । घटना के बाद पीड़िता अपने मामा के घर चली गयी थी बाद में घटना की भनक जब परिजनों को लगी तो पीड़िता की माता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 158 / 226 धारा 70 ( 2 ) , 351 ( 3 ) बीएन्स , 5 G /6 पॉक्सो एक्ट एंव 67 आईटी एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी विकास पुत्र लालचंद , राजन पुत्र दीपचंद्र व मनीष पुत्र संदीप को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया ।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह , उप निरीक्षक संदीप यादव , उप निरीक्षक प्रणव कुमार ओझा , उप निरीक्षक शशिकांत यादव , उप निरीक्षक उदयभान यादव , उप निरीक्षक अमित कुमार राय , हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह व हिमांशु श्रीवास्तव शामिल रहे ।
औसाफ आलम खां सोनू




