सिलेंडर से आग लगने पर चार झूलसे, रेफर

फरेंदा, महाराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महादेव बुजुर्ग में सिलेंडर से खाना बनाते समय आग लगने से चार लोग झुलस गए। जिनको लोगों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा बनकटी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर सभी की हालत गंभीर देखते हुये चिकित्सकों द्वारा इलाज हेतु महाराजगंज जिला चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महादेवा बुजुर्ग में गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय आग लगने से शाहजहां, उम्र 19 वर्ष नाजिया खातून पुत्री शमशाद अली एवं सना खातून पुत्री इमामुद्दीन 61 वर्ष तथा नूर हसन पुत्र इमामुद्दीन 51 वर्ष जलकर घायल हो गये ।
सभी घायलों को लोगों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेन्दा पहुंचाया गया। जहा चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए महाराजगंज जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
रवि श्रीवास्तव




