ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

विद्यालयों की एकजुटता से बनेगा शिक्षा जगत का मजबूत आधार—संतोष

संतोष, रत्नेश और नीरज बने संरक्षक, संगठन विस्तार को मिली नई धार

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर के एक होटल में इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता बढ़ाने, विद्यालय प्रबंधकों की विभिन्न समस्याओं तथा शिक्षा जगत से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैठक की अध्यक्षता कर रहे संतोष पांडे, विशिष्ट अतिथि रत्नेश चंद्रा, संगठन केअध्यक्ष दसरथ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश एवं आनंद ,महासचिव जीवेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।

स्वागत के क्रम में संगठन के सह सचिव राज कुमार जयसवाल ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकजुटता, सहयोग और निरंतर संवाद से ही संभव है।

संतोष, रत्नेश और नीरज बने संरक्षक

बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से संतोष पांडे, रत्नेश चंद्रा एवं नीरज तिवारी को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया। वहीं नवरत्न मिश्रा को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर एवं को-कोऑर्डिनेटर का भी मनोनयन किया गया। नगर क्षेत्र से दुर्गेश सिंह एवं अंकुर गुप्ता , सदर ब्लॉक से धर्मेंद्र, रेखा श्रीवास्तव एवं उषा उपाध्याय, बृजमनगंज से समीर अधामी, नौतनवा से आलोक एवं कृष्ण मुरारी, पनियरा से दीपक त्रिपाठी एवं अशोक सिंह , घुघली से घनश्याम एवं अनीश नायर, सिसवा से शुभ्रा जायसवाल एवं अस्तित्व तथा परतावल से आशीष दीक्षित व नसीम अख्तर को जिम्मेदारी सौंपी गई।

निजी विद्यालयों के प्रति नकारात्मक नैरेटिव पर चिंता-जीवेश 

संगठन के महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि आजकल समाज में निजी विद्यालयों के प्रति एक नकारात्मक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है, जो शिक्षा जगत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों से एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम सभी एक साथ रहकर कार्य करेंगे तो किसी भी चुनौती का सामना आसानी से किया जा सकता है।

उन्होंने नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर एवं को-कोऑर्डिनेटर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने ब्लॉक में संगठन का विस्तार करें और अधिक से अधिक विद्यालयों को संगठन से जोड़कर इसकी मजबूत नींव तैयार करें। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने के अनेक लाभ हैं। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होने वाली बैठकों से सभी प्रबंधकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों को समझने का अवसर मिलता है।

विद्यालय प्रबंधकों के साथ खड़ा रहेगा संगठन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संरक्षक संतोष पांडे ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विद्यालय प्रबंधक शिक्षा के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी संवाद, समन्वय और सहयोग के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रबंधकों से संगठन के माध्यम से एक-दूसरे के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे संतोष पांडे द्वारा उपस्थित विद्यालय प्रबंधकों को संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगठन हर परिस्थिति में विद्यालयों के साथ : दसरथ गुप्ता

आभार ज्ञापन के क्रम में संगठन के अध्यक्ष दसरथ गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस हर परिस्थिति में विद्यालय प्रबंधकों के साथ खड़ा रहेगा। यदि किसी विद्यालय प्रबंधन पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है अथवा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो संगठन नियमानुसार उनके साथ खड़ा होकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगा।

उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखने तथा संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के कोषाध्यक्ष रितेश पांडे ने किया। 

संगठन के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अभिषेक विश्वकर्मा ने जनपद में आगामी दिनों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं एवं खेल गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार तथा जिले के सभी क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में अखिलेश्वर कुमार गुप्ता ,घनश्याम,रोहितश्रीवास्तव ,चंदन गुप्ता,चंद्रशेखर पटेल ,अविनाश ,महिमन त्रिपाठी ,सुमन,कमलेश शर्मा,फरीद अहमद ,अमित उपाध्याय ,अजय पाण्डेय,कुलदीप सिंह पटेल ,साबिर सिद्दीकी ,नागेन्द्र त्रिपाठी,नागेश्वर गुप्ता

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!