महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

बलात्कार के फर्जी मुकदमे में फंसाने व अवैध धन उगाही करने वाली आरोपिता गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने बलात्कार के मुकदमे में फर्जी तरीके से फसाने एवं धन उगाही करने वाली एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 10 मई 2026 को आवेदक सत्यदेव चौहान निवासी ग्राम पड़री उर्फ मीरगंज, थाना सिन्दुरिया द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि जानकी पुत्री रामआशीष ने उनके भाई सूरज चौहान से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद विवाद होने पर जानकी ने आवेदक के भाई सूरज और उनके रिश्तेदार अनिल चौहान के खिलाफ अपनी नाबालिग बहन के साथ बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखवाकर उन्हें जेल भिजवा दिया।

इसके बाद आरोपिता जानकी ने आवेदक और उनके बहनोई रामकेवल चौहान को भी बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने केस न करने और जेल जाने से बचाने के नाम पर 40 हजार रूपये की अवैध वसूली की और पुनः एक – एक लाख रुपये की मांग करते हुए डराने-धमकाने लगी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर सिन्दुरिया थाना पर बीएनएस धारा 308 (6) व 317 (2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक 11 मई 2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अमित रंजन सिंह, महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्य, का. इद्रेश यादव, का. रामजनम यादव, म.का. श्रुति, म.का. रुनिया, म.का. सोनम एवं म.का. सुस्मिता की टीम ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपिता के पास से तलाशी के दौरान 5,200 रुपये नगदी, एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु एवं एक अदद वीवो स्मार्टफोन बरामद किया गया।

प्रमोद मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!