महराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

मंडी परिषद मंत्री दिनेश प्रताप से मिले सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, कृषि व व्यापार के दृष्टिगत जर्जर सडको के निर्माण का उठाया मुद्दा

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में चल रहे एक दिवसीय विशेष विधान सभा सत्र के दौरान विधानसभा में प्रदेश सरकार के मंडी परिषद मंत्री माननीय दिनेश प्रताप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की जर्जर एवं आवश्यक सड़कों का विषय रखते हुए मंडी परिषद के माध्यम से उनके निर्माण का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं, जिससे आमजन, किसानों एवं व्यापारियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित सड़कों के निर्माण प्रस्ताव को शीघ्र ही प्रक्रिया में शामिल कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान संजीव शुक्ला साथ रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!