ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

यूपीपीजीटी की परीक्षा में मनीष चौधरी को मिला 11वा रैंक,बने भूगोल के लेक्चरर,बढाया गांव का मान,ग्रामीणो में हर्ष

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से 2021मे रहे गोल्ड मेडलिस्ट,2022 मे जेआरएफ व वर्तमान मे एसआरएफ शोध छात्र है मनीष

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विकास खंड के गौनरिया बाबू निवासी मनीष चौधरी को उ. प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मे सफलता मिली है। मनीष चौधरी का चयन इंटर कालेज में लेक्चरर पद पर हुआ है।यूपीपीजीटी के परीक्षा परिणाम मे मनीष चौधरी को सामान्य कटेगरी में11वां रैक हासिल हुआ है।मनीष इंटर कालेज मे भूगोल विषय के प्रवक्ता के पद मे चयनित हुए है।

ग्रामीण परिवेश व कृषक परिवार से ताल्लुक रखने रखने वाले मनीष चौधरी शुरु से ही मेधावी रहे है। मनीष चौधरी के पिता ईश्वर चंद चौधरी बस्ती जनपद मे एक प्राइवेट संस्था मे कर्मचारी है और माता गृहणी है। मनीष चौधरी सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट मे वर्ष2021मे गोल्ड मेडलिस्ट रहे और एनटीए द्वारा आयोजित 2021मे नेट व 2022मे जेआर एफ क्वालीफाई किया और वर्तमान मे एसआरएफ शोध छात्र है।मनीष चौधरी की लिखी पुस्तक मानव भूगोल प्रकाशित हुई है उनके नाम पांच रिसर्च पेपर सार्वजनिक हुए है।मनीष चौधरी की प्रारम्भिक से लेकर दसवी तक की शिक्षा श्री शिवशंकर सिंह पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमपुरवा व इंटर की शिक्षा जीएसबीएस से पूर्ण की है। स्नातक व परास्नातक की शिक्षा शिव हर्ष किसान पीजी कालेज बस्ती से हुई है। मनीष चौधरी इसके पूर्व हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल की परीक्षा में 0.5मार्क, मध्य प्रदेश लोक सेवा की असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा मे 2022व2024मे दो बार इंटरव्यू तक पहुचे लेकिन काफी कम अंको से चयन से वंचित रह गये। उ. प्र शिक्षा सेवा चयन के असिस्टेंट प्रोफेसर 2022की परीक्षा मे इंटरव्यू के लिए बुलावा आया। मनीष चौधरी असफलता से निराश नही हुए और यूपीपीजीटी के भूगोल विषय से लेक्चरर पद पर प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त किए। मनीष चौधरी को पढाई के साथ क्रिकेट मे भी काफी रुचि है। मनीष की सफलता मे उनके गांव में काफी हर्ष है।

उनकी सफलता पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ग्राम प्रधान रमेद्र पटेल भाजपा नेता चौधरी विजय सिंह सपा के वरिष्ठ नेता श्रवण पटेल भाजपा जिला मंत्री बैजनाथ पटेल किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र पटेल उनके दादा राम परिखन चौधरी अवधेश चौधरी प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश पांडेय पूर्व प्रधान अजय पटेल मनोज पांडेय प्रमोद पटेल अश्विनी पटेल सुधाकर पटेल अविनाश चौधरी आदि लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!