महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

एएनएम एवं एचवी के कार्य योजना की बैठक सम्पन्न 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर के सभागार में सोमवार को चिकित्साधीक्षक डा. केपी सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक के समस्त उपकेंद्र की एएनएम एवं एचवी के कार्य योजना की बैठक आयोजित की गयी ।

इस दौरान चिकित्साधीक्षक डा. केपी सिंह ने बताया कि सदर ब्लाक को अपर निदेशक गोरखपुर मंडल गोरखपुर ने स्वयं एडॉप्ट किया है। वें इस ब्लॉक की समीक्षा स्वयं हर माह करेंगे । स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह ने बताया कि हर एएनएम के कार्य क्षेत्र का उसके स्वयं के द्वारा हर तीन माह पर छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के सत्र हेतु माइक्रो प्लान बनाना अनिवार्य है , इसलिए जरूरी है कि क्षेत्र के डिमांड के अनुसार ही माइक्रोप्लान बनाएं । समीक्षा के आधार पर बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सत्र पर 10 या इससे कम लाभार्थी को एएनएम ने यू वीन पोर्टल पर फीड किया है उन्हें इसमें सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया । हर एएनएम को बताया गया कि 20 से 49 वर्ष वाली गैर गर्भवती ,गैर धात्री महिलाओं को हर सप्ताह एक गोली आईएफए की खिलानी है । जेएसएसके के तहत पोर्टल पर सभी एएनएम निःशुल्क जांच , निःशुल्क उपचार ,निःशुल्क दवा , निःशुल्क परिवहन की रिपोर्ट दर्ज करना है । निरोध वितरण की संख्या पीस में दर्ज करना है । हर एएनएम को प्रतिदिन कम से कम 5 आभा आई डी बनाना है । जहां सीएचओ नहीं है वहां की एएनएम 30 वर्ष से ऊपर के लोगों का एनसीडी हेतु स्क्रीनिंग करना है तथा 10 प्रतिशत रेफर करना है । परिवार कल्याण हेतु दिए जाने वाले सामग्री का पोर्टल पर हर माह 1 से 5 तारीख तक इंडेंट करना है तथा 30 तारीख तक खारिज करना है । चिकित्साधीक्षक डा. सिंह ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि सभी अपने अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को ई कवच पोर्टल पर कल तक हर हाल में शत प्रतिशत फीड कर दें तथा जितने भी बच्चों को सत्र पर टीका लगाया जा रहा है उनको यू वीन पोर्टल पर सत्र समाप्ति के बाद उसी दिन अवश्य चढ़ा। दें इसमें कोई लापरवाही न हो । इस अवसर पर राहुल , वंदना सिंह, अनुराधा सिंह , साधना , वंदना भारती , पुनीता , प्रतिमा,पुष्पा,अनीता यादव ,बबीता यादव ,मंजू यादव , मधु , विजयलक्ष्मी राय एवं रेखा सहित तमाम एएनएम उपस्थित रही।

प्रमोद मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!