सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विनाश पर सृजन का है प्रतीक : डा. हरिन्द्र यादव

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज़ पैच)। जनपद के नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश के क्रम में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने कुमार ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर जनवरी 1026 में हुए प्रथम आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक ऐतिहासिक और राष्ट्रीय उत्सव है।
यह आयोजन भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक लचीलेपन और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिंद्र यादव ने कहा कि सोमनाथ कट्टरता पर आस्था, विनाश पर सृजन और भारतीय सभ्यता की शाश्वतता का प्रतीक है। यह संदेश भगवद्गीता के उस विचार को प्रतिध्वनित करता है कि आत्मा अविनाशी है — न उसे नष्ट किया जा सकता है, न उसका अंत होता है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली, निबंध लेखन और भजन संध्या का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साथ ही सोमनाथ में ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की गरिमामई उपस्थिति में प्रातः 10 बजे से छात्र छात्राओं को लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संयोजन बिनोद कुमार विमल एवं अश्वनी तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी और अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद मौर्य




