लिटिल फ्लावर के छात्रो ने आईसीएसई रिजल्ट में बिखेरी चमक,10वी मे दिव्याशु 97.60 एव 12वी मे आयुष व हर्ष को मिला 95.6 प्रतिशत अंक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। आईसीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम मे लिटिल फ्लावर स्कूल धनेवा धनेई ने एक बार फिर मेधा का परचम लहराया।बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम मे एलएफएस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम गौरवान्वित किया।

कक्षा 10वीं में दिव्यांशु पांडेय ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।


आयुष पटेल एवं हर्ष यादव ने 95.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


आनंद वर्मा एवं मोहम्मद ईजहान ने 95.4% अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12वीं में अपूर्वा ने 96.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रितिका गुप्ता ने 96.3% अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।

अभिषेक कुमार पटेल ने 93.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. सोनी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा
“यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमें गर्व है कि कक्षा 10वीं के सभी 92 विद्यार्थी सफल रहे, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार कक्षा 12वीं के सभी 33 विद्यार्थी सफल रहे, जिनमें 7 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। यह उपलब्धि सभी बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में और बेहतर परिणाम देने के लिए उत्साहित करती है।”
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।




