गऊ अगर पशु नहीं तो राष्ट्रीय माता घोषित करें सरकार
शकराचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार मे गौ रक्षा सम्भव नहीं ,गाय को माता मानने व पशु मानने वालों के बीच होगा धर्म युद्ध ,कार्यकम मे कागेस, सपा नेता रहे मौजूद,भाजपा ने बनाई दूरी

आनंदनगर ,महराजगंज।(न्यूज पैच)। गो रक्षा धर्म यात्रा पर निकले शांकराचार्य स्वामी अविन्मुक्तश्वरानन्द ने फरेन्दा दुर्गा मन्दिर के वेंकट हाल मे सम्बोधित करते कहा की सनातन धर्म की रक्षा तभी सम्भव ज़ब हम गाय की रक्षा कर सके उन्होंने कहा की 13 वर्ष केंद्र मे 9 वर्ष प्रदेश मे भाजपा की सरकार है लेकिन चुनाव के समय आश्वासन मिलता है लेकिन वादा से मुकर जाते है उन्होने भाजपा के पहले कार्यकाल की चर्चा करते हुये कहा भाजपा ने कहा था ‘नरेन्द्र मोदी को मतदान-गाय को जीवनदान’
लेकिन चुनाव बाद वादा से मुकर गये और कहे की दूसरे कार्यकाल मे उसके बाद तीसरे कार्यकाल की बात कही गयी लेकिन गाय रक्षा की बात नहीं हुई, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुये कहा की उनके समय मे गाय पशु ही है जबकि जिन्हे गाय का दुश्मन कहा जाता है वह मुस्लिम भी सरकार से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग कर रहे है।
शांकराचार्य ने खुले मंच से आवाहन किया सरकार अगर गो रक्षा नहीं कर सकती तो ऐसी सरकार को मतदान न करे उन्होंने यह भी कहा की वह पूरे देश मे गो रक्षा के लिये मतदाताओं व जनता को जागरूक करने व संबाद करने निकले है उन्होने यह भी कहा की गाय को पशु मानने वाले व गाय को माता मानने वालों के बीच धर्मयुद्ध होगा।
शंकराचार्य ने कहा की उनकी यात्रा गैर राजनितिक है सिर्फ व सिर्फ सनातन धर्म व गो रक्षा के लिये है।
मंच पर शांकराचार्य का जोरदार स्वागत हुआ कार्यक्रम मे पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह,आयोजक राजन तिवारी,त्रिभुवन नारायण मिश्र,विजय सिंह,विद्या सागर यादव ने सम्बोधित कर स्वागत किया इसके आलावा डॉ ओ पी त्रिपाठी, दिलीप चौधरी,देवी शरण दूबे, राम शरण गुप्ता,विभूति पाण्डेय,राकेश केशरी सहित काफ़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
रवि श्रीवास्तव




