महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई

मासूम की जेनरेटर के करेंट की चपेट में आने से मौत

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान जनरेटर के करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात ग्राम पंचायत कामता बुजुर्ग निवासी आदित्य मौर्य के साथ हुई, जो अपनी बुआ की शादी में शामिल होने रसूलपुर टोले गया था। आदित्य कक्षा 4 का छात्र था।

बताया जाता है कि सोमवार रात शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात अभी नहीं पहुंची थी। इसी दौरान आदित्य अन्य बच्चों के साथ घर के पास खड़ी एक ट्रॉली के पास खेल रहा था। खेलते समय वह पास में लगे जनरेटर के संपर्क में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद परिजनों ने आदित्य को आनन-फानन में परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे गोरखपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं-बड़ी बहन सुनैना (करीब 11 वर्ष) और छोटी बहन सरस्वती (लगभग 7 वर्ष)। मां रीना देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक आदित्य के पिता आत्माराम मौर्य राजस्थान के एक स्टील प्लांट में कार्यरत हैं और लगभग दो महीने पहले ही काम पर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए हैं।

इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आफताब आलम खान

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!