IPLमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

आईपीएल की तर्ज पर घुघली में क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन

ऑक्शन में सावन व अभिनाश बने सबसे महंगे खिलाड़ी।

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। आईपीएल की तर्ज पर घुघली क्षेत्र में आयोजित हो रही ‘महराजगंज घुघली सर्किल क्रिकेट लीग’ का ऑक्शन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। टीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में शुक्रवार देर रात तक चली इस लाइव ऑक्शन प्रक्रिया में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी।

ऑक्शन में कुशीनगर के खिलाड़ी सावन गुप्ता व गोरखपुर के अभिनाश साहनी सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे, सावन गुप्ता को डॉल्फिन 11 टीम ने 21,000 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। व अभिनाश को महाकाल11 ने 21000 रुपए में अपने टीम शामिल किया। आईपीएल की तरह ही इस लीग में भी टीम मालिकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

आयोजन समिति के सदस्य सुधीर यादव, अनिल जायसवाल, दीपक यादव, जेपी यादव और दीपक गिरी ने बताया कि यह पूर्वांचल का सबसे बड़ा डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसकी शुरुआत डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 8 मई को होगी और 11 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस लीग के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से करीब 300 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से चयनित खिलाड़ियों को कुल 10 टीमों में शामिल किया गया है। जिसमें प्रथम विजेता टीम को 5 लाख रुपये,
द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 2,55,000 रुपये,
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 53,333 रुपये
और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 33,300 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

घुघली में इस तरह का आयोजन न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच देगा बल्कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!