Uncategorized

प्रगतिशील राष्ट्र बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’: क्षेत्राधिकारी 

पं0 दीनदयाल इण्टर कॉलेज, महराजगंज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत बनाई गई मानव श्रृंखला

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह न केवल महिलाओं को अधिकार देता है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मान और पहचान भी दिलाता है। यदि इस अधिनियम को सही ढंग से लागू किया जाए तो यह भारत को एक प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उक्त बातें पं0 दीनदयाल इण्टर कॉलेज, महराजगंज में छात्राओं को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर, महराजगंज अंकुर गौतम ने कही। श्री गौतम ने कहा कि इस अधिनियम का मूल उद्देश्य आधी आबादी को हर क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष खड़ा करना है। इसी के द्वारा ही विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष सरोजनी वर्मा ने कहा कि यह अधिनियम भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाना है। संस्था के प्रधानाचार्य डॉ० शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया।श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को उनका वास्तविक हक दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर महिला उप निरीक्षक नेहा यादव , कांस्टेबल गरिमा यादव, चंदा यादव, आरक्षी प्रदीप प्रजापति, राजकीय हाई स्कूल आराजी जगपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द एवं छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा बनाई गयी मानव श्रृंखला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही जिसके माध्यम से छात्राओं ने इस अधिनियम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं में नेहा डालमिया, प्रिया मद्धेशिया, प्रीति जायसवाल, नीलम प्रजापति, ऐश्वर्या शर्मा, शालिनी त्रिपाठी, सुभाषिनी तिवारी, अचला श्रीवास्तवा, कैसर खान, इशरत जहां, यमन तुफैल आदि उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!