विद्युत की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक झुलसा, मौत

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग के टोला सिसवनिया के दक्षिण तरफ विद्युत फाल्ट सही कर रहा 28 वर्षीय प्राइवेट विद्युत कर्मी ग्यारह हजार विद्युत चपेट में आने से गंभीर रूप से झूलसकर घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुंडेरा कला निवासी 28 वर्षीय ब्रम्हा कुमार सिन्दुरिया निवासी एक विद्युत कर्मी के साथ विद्युत कार्य करता था, बुधवार को दिन में वह ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग के सिसवनिया के दक्षिण तरफ बिद्युत पोल पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था,उसी दौरान विद्युत की चपेट में आने से गंभीर रूप से झूलसकर घायल हो गया। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया।
प्रमोद कुमार मौर्य




