Uncategorized

सावधान: कहीं आप ना हो जाए थे ठगी के शिकार

पनियरा( महराजगंज)।(न्यूज पैच)। साइबर जालसाजों ने धन के ठगी का अब नया तरीका अपना लिया है।अभी तक बोर्ड के परीक्षार्थियों को नंबर बढ़ाने के लिए ठगी करते थे। एटीएम के के.याई.सी.के नाम पर या क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड आपका बंद हो गया है यह कहकर ओटीपी मांग कर धन खाते से हड़प लेते थे। अब जब यह तरीका वायरल हो गया है तो ठग अब विद्यालय को टारगेट बनाकर फीस जमा करने के बहाने साइबर जालसाजी का नया और नायाब तरीका बना लिया है।

बृहस्पतिवार को थाना एवं नगर क्षेत्र पनियरा के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के मोबाइल पर अपने को इंडियन नेवी का जवान बताते हुए कहा कि मेरा बच्चा अंकित पिता का नाम अशोक आपके विद्यालय में पढ़ता है।उसकी पूरे वर्ष की फीस कितनी हुई तो प्रधानाचार्य ने कहा कि मुझे कंप्यूटर ऑपरेटर से दिखवाने का मौका दीजिए। फिर फोन आया तो

के उस विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस नाम का कोई छात्र नहीं पढ़ता है। हां उससे मिलता नाम अनिकेत नाम का छात्र पढ़ता है तो लेकिन उसके पिता का नाम दूसरा है।इस पर उसने पिता का नाम अंतर है ।उसने कहा हाँ हम वही बोले है,आपके सुनने में गलती हुआ है।उसकी पूरे वर्ष की फीस कितनों हुई। प्रधानाचार्य ने जोड़कर बताया कि 2700 बताया।इस पर उसने बताया कि 20 रुपए भेजा हूँ देखिये पहुंच गया। 20 रुपए आने का मैसेज तो आ गया लेकिन वह बैंक द्वारा भेजा गया नहीं था। फिर उसने पूछा कि अब कितना और भेजना है तो प्रधानाचार्य ने कहा कि 2680 रुपए। अभी कॉल पर बात चल ही रही थी कि 26800/का मैसेज आ गया वह भी बैंक का मैसेज नहीं था जालसाज द्वारा भेजा गया था।

उसके बाद साइबर जालसाज द्वारा कहा गया कि सर गलती हो गई छब्बीस सौ अस्सी के जगह पर एक शून्य अधिक दब गया आपके खाते में छब्बीस हजार आठ सौ चला गया। जो पैसा एक्स्ट्रा चला गया है उसको मेरे साहब के इस नम्बर पर भेज दीजिये। प्रधानाचार्य उसके झांसे आकर एक रुपया जालसाज द्वारा बताए गए नम्बर पर भेज भी दिया। लेकिन बाद में शेष पैसा भेजने के लिए अपना बैलेंस और ट्रांजिक्शन हिस्ट्री देखा तो उसके द्वारा भेजा गया 20 रुपए और 26800 का मैसेज आया था एक भी खाते में नहीं आया था। इसके बाद जब गौर से देखा गया तो मैसेज आया था वह किसी बैंक का नहीं था।इस दौरान साइबर जालसाज द्वारा बार बार दबाव बनाया जा रहा था कि जल्दी वापस भेजिये।

उस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि तुम साइबर जालसाज हो अभी तुम्हारे उपर एफआईआर करता हूं एक रुपए भी मेरे अकाउंट में नहीं आया है।फर्जी मैसेज बनाकर भेज कर ठगी करते हो फिलहाल चूंकि एक रुपए का ही चुना लगा था इस कारण स्थानीय थाने पर कोई तहरीर नहीं दिया। हालांकि पनियरा थाने के थानाध्यक्ष सीयूजी नम्बर 9454403906 पर कॉल कर मामले की जानकारी दिया गया तो कहा कि अब इस तरह का कोई ट्रांजिक्शन नहीं कीजियेगा।आप लोग जागरूक है सतर्क रहिये।

आफताब आलम खां

 पनियरा प्रतिनिधि

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!