Uncategorizedमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने बीएड संयुक्त परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा की, परीक्षा केद्रो पर पेयजल प्रकाश मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा–2026 को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों के साथ परीक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के संदर्भ में जारी जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जा सके। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के लिए निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से भ्रमण कर लें तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की गहन जांच कर लें। यदि किसी भी केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समय रहते दूर कराएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने समस्त परीक्षा केंद्रों पर साफ–सफाई, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल टीम की परीक्षा अवधि के दौरान उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वैकल्पिक उपायों की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा सुचारू और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हो।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सामान सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। क्लॉक रूम को परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार के समीप ही स्थापित किया जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े। साथ ही परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 दिनांक: 31 मई 2026 को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में कुल 2221 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी और इसके लिए जनपद में कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर विजय यादव और प्रेम शंकर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!