रोटरी क्लब महराजगंज को मिला 3-स्टार अवॉर्ड
सेवा कार्यों के लिए वाराणसी में हुआ सम्मान, अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान और सचिव आत्माराम गुप्त ने ग्रहण किया पुरस्कार

महराजगंज।(न्यूज पैच)। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए रोटरी क्लब महराजगंज को रोटरी इंटरनेशनल के मल्टी डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप आधारशिला कार्यक्रम में 3-स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ, जहां रोटरी जिला 3120 की गवर्नर श्रीमती पूनम गुलाटी ने क्लब के अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान एवं सचिव आत्माराम गुप्त को पुरस्कार प्रदान किया।
इस दौरान गवर्नर ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में रोटरी क्लब महराजगंज ने अपने सामाजिक कार्यों से अलग पहचान बनाई है और उसके कार्य अन्य क्लबों के लिए प्रेरणादायक हैं।
क्लब अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान और सचिव आत्माराम गुप्त ने सम्मान का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों की टीम भावना और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
इस उपलब्धि पर संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी, निवर्तमान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर ठाकुर भरत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. सलीम खान, डॉ. डीके सहानी, विजय सिंह संत, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार अग्रहरी, श्याम बिहारी गुप्त, इशरत जावेद फारुकी सहित क्लब के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।




