पोखर में डूबे युवक का शव बरामद
दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे एसडीआरएफ की टीम ने पोखर से निकाला युवक का शव

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर कोर्ट में सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर ग्रामसभा में स्थित पोखरे में 28 वर्षीय बबलू पुत्र राम किशुन पुतरी पीटने के दौरान पोखर में 5.30 बजे डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की देर रात तक पोखर में युवक के शव को ढूंढने का प्रयास करती रही, लेकिन शव बरामद नहीं कर सकी। दूसरे दिन मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम के द्वारा पोखर में सब ढूंढने के दौरान 9.30 बजे युवक का शव मिला तो एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद करते हुए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को बरामद कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद कुमार मौर्य




