Uncategorized
पोखरे में दिखा मगरमच्छ, सुरक्षित रेस्क्यू

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अमरुतिया वार्ड के मोतीपुर टोला स्थित पोखरे में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को मगरमच्छ सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मौके पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, सभासद जितेंद्र कनौजिया, सफाई नायक इंद्राशन, आरिफ खान सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।




