आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच) । देश के आजादी के अमृत महोत्सव को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।देश के सपूतों के जय घोष से नगर गूंज उठा।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल एवं प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर हनुमान गढ़ी होते हुए नगर के सुभाष चौक तक पहुंची।यहां पहुंच लोगों ने सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर मालार्पण किया।हाथों में तिरंगा लेकर जन प्रतिनिधियों सहित लोग देश भक्ति के नारे लगाते रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, डाक्टर राजेश सिंह , भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, राधेश्याम गुप्त,खंड विकास अधिकारी राहुल सागर,अमित घोष, ,समाजसेवी निहाल सिंह,ए डी ओ विनय कुमार पाण्डेय,आई एस बी अमरेंद्र प्रताप सिंह, ए डी ओ कमलेश शाही,राहुल जायसवाल, बालकेश्वर सिंह,अमित जायसवाल,रवि पाण्डेय,गुड्डू सिंह,आदि उपस्थित रहे।




