जनपद के नाम जुडी बडी उपलब्धि,जीएसबीएस इंटर कालेज के प्रवक्ता अखंड प्रताप दूबे बने लेफ्टिनेंट
देश के 66प्रतिभागियो में हासिल किया पहला स्थान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद मुख्यालय के प्रतिष्ठित विद्यालय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इण्टर कालेज महराजगंज के हिंदी प्रवक्ता अखण्ड प्रताप दूबे देश की लब्धप्रतिष्ठित आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी कामठी नागपुर महाराष्ट्र में तीन माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया|
प्रशिक्षण के दौरान आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में देश के 66 प्रशिक्षुओं में अखंड दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनके इस उपलब्धि पर कमान्डेंट मेजर जनरल उपकार चन्द्र ने प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि श्री दुबे पूर्व एन.सी.सी अधिकारी मेजर अखिलेश्वर राव के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में एनसीसी अधिकारी का पद ग्रहण किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ बलराम भट्ट, प्रबन्धक चन्द्रमोहन भटट्,उप प्रधानाचार्य कामाख्या प्रसाद जायसवाल,डॉ.संतोष मिश्र, डॉ.नवीन श्रीवास्तव,राजेश कुमार,राजेश जायसवाल,अमरेन्द्र शर्मा,संतराज यादव यादव सहित विद्यालय परिवार एवं शुभचिन्तको ने हर्ष व्यक्त किया है।




