क्राइममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

संदिग्ध परिस्थितियों में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ जारी 

आनन्दनगर ,महराजगंज।(न्यूज पैच)। आनंदनगर कस्बे के छतरी चौराहे से एक अमेरिकी नागरिक को पुलिस ने संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। वह नेपाल की ओर जाने की फिराक मे था। इस विदेशी नागरिक से स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा पूछताछ किया जा रहा है।

गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक

सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आगमन, यहां रहने के कारण व नेपाल सीमा की ओर जाने की वजह जानने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान पकड़े गए अमेरिकी युवक ने अपना नाम ट्रेविस फेलेन बताया है। उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष है और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नेपाल सीमा की ओर जाने की फिराक में था। इसी दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे आनंदनगर के छतरी चौराहा क्षेत्र से पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया ।

मामले की सूचना मिलते ही आईबी, एसआईओ तथा एलआईयू की टीमें सक्रिय हो गईं और युवक से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी गई। एजेंसियां उसके पास मौजूद दस्तावेजों, मोबाइल फोन, यात्रा संबंधी रिकॉर्ड और भारत में उसके ठहरने के स्थानों की भी जांच कर रही हैं। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह 180 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसका टूरिस्ट वीजा फरवरी माह में ही समाप्त हो चुका है। वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रहने के कारण उसकी स्थिति और गतिविधियों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवक का नेपाल जाने का वास्तविक उद्देश्य क्या था? वह किन लोगों के संपर्क में रहा है? मामले में पूछताछ जारी है जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रवि श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!