Welcome to News Patch   Click to listen highlighted text! Welcome to News Patch
टॉप न्यूज़महराजगंजयूपी

कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाना पहली प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला जिले का कार्यभार

महराजगंज। मंगलवार को जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।

नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।

 

नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, इसलिए आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!