8 सितंबर को गोरखपुर में मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप, पात्र लाभार्थियों को बांटे जाएंगे ऋण स्वीकृति पत्र व चेक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। बैंकिंग क्षेत्र में ऋण वितरण को बढ़ावा देने और शासकीय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंडलीय स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन 8 सितंबर 2026 को एनेक्सी भवन, गोरखपुर में सुबह 10 बजे किया जाएगा।
मंडलायुक्त की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों द्वारा कृषि, उद्योग, स्वरोजगार और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए जाएंगे।
लीड बैंक प्रबंधक भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी जिला समन्वयकों और लीड बैंक प्रबंधकों को कम से कम पांच लाभार्थियों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। चेक एवं स्वीकृति पत्र पाने वाले लाभार्थियों की सूची 5 सितंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।
उन्होंने बैंकों से अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने और कैंप में सक्रिय सहभागिता की अपील की, ताकि मंडल में आर्थिक गतिविधियों एवं स्वरोजगार को गति मिल सके।




