दौलतपुर व बारहवां नर्सरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक ज्ञानेंद्र सिंह

पनियरा ( महराजगंज)। न्यूज पैच। दौलतपुर व बारहवां नर्सरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह मिले।
उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के वन ग्राम दौलतपुर के सम्पर्क मार्ग कच्चा होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। इस मार्ग का नव निर्माण (पक्की सड़क का कार्य) जनहित में आवश्यक है।इसी प्रकार . वन ग्राम बरहवा सम्पर्क मार्ग भी कच्चा होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है इस मार्ग का सी० सी० / इण्टर लाकिंग का कार्य कराया जाना जनहित में आवश्यक है। इसके अलावा विधायक श्री सिंह ने सीएम को वन ग्राम दौलतपुर के विद्युतीकरण हेतु अनुरोध किया गया था. जिसके क्रम में वन ग्राम दौलतपुर के विद्युतीकरण हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत महराजगंज द्वारा पत्र सं ० 317/ वि० वि० ख० (म ०)/ टी० सी०, दिनांक 22.01.2025 द्वारा प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था, किन्तु अभी तक उक्त विद्युतीकरण नहीं कराया जा सका है। इससे पूर्व भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है।
उन्होंने अनुरोध किया कि वन ग्राम दौलतपुर के विद्युतीकरण हेतु प्रेषित प्राक्कलन की स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




