अवैध खनन पर पुलिस व खनन विभाग का चला हंटर,श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र मे जेसीबी सीज

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी (JCB) मशीन को सीज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में बीते 9 जून 2026 को श्यामदेउरवां पुलिस और खनन टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान अवैध खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन (पंजीकरण संख्या- UP 56 AT 3462) को मौके से जब्त कर लिया गया। सीज की गई जेसीबी को श्यामदेउरवां थाना परिसर में लाकर खड़ा कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में अजीत कुमार, खान निरीक्षक (जनपद महराजगंज) मय खनन टीम व उपनिरीक्षक (U.I.) राजेश कुमार भारती हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह थाना श्यामदेउरवां शामिल रहे।




