
सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 23.06.2026 को थाना स्थानीय पर प्राप्त विभिन्न प्रार्थना पत्रों एवं मामलों की समीक्षा की गई। प्राप्त मामलों में दर्ज मुकदमे, जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद तथा लेन-देन से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
उक्त प्रकरणों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत कुल 08 चालानी रिपोर्ट तैयार कर 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। चालान किए गए व्यक्तियों में 06 पुरुष एवं 04 महिलाएं शामिल हैं। थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद कुमार मौर्य




