ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

छठ पर्व को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने शनिवार को नगर के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमरुतिया, बलिया नाला, अमरुतिया खास, पंतनगर, पटेल नगर और सामुदायिक अस्पताल के पीछे स्थित छठ घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छठ घाटों पर साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, शौचालय सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कराए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद कार्यालय में बिजली विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने पर्व के दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सभासद जितेंद्र उर्फ पप्पू, सभासद बबलू पासवान, सफाई नायक इंद्राशन, उमेश जायसवाल, रवि शर्मा, राजू खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!